{"_id":"6a8ebe060ac766b555085e23","slug":"video-video-rakashhabthhana-para-bhana-ka-nashalka-bsa-sava-ka-tahafa-cahara-para-thakha-khasha-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस सेवा का तोहफा, चेहरे पर दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस सेवा का तोहफा, चेहरे पर दिखी खुशी
रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा की सौगात देने के लिए बुधवार को लोहिया भवन अकबरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कुसुम धर ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। खासकर वृद्ध महिलाओं में इसको लेकर खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू किए जाने से मायके जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
महिलाओं ने बातचीत के दौरान सरकार की इस पहल को बहनों के लिए रक्षाबंधन का विशेष उपहार बताया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं में आपस में इस योजना को लेकर चर्चा होती रही। निशुल्क यात्रा की सुविधा से बहनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।