{"_id":"6aa194d12431ef94890b0450","slug":"lightning-struck-during-the-rain-elderly-person-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164559-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश के बीच बिजली गिरी, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश के बीच बिजली गिरी, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
रामनगर पीएचसी में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आशाराम गुप्ता के आने पर उपचार के लिए ले पह
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बारिश और बदले मौसम के बीच बुधवार शाम कबाड़ बेचकर ठेलिया से घर लौट रहे शिवतारा कमालपट्टी गांव निवासी आशाराम गुप्ता (62) पर बिजली गिर गई। घटना में उनकी मौत हो गई। हादसा बसखारी क्षेत्र में लतरवा पुलिस चौकी के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आशाराम खेती करने के साथ कबाड़ खरीदने-बेचने का काम भी करते थे। बुधवार सुबह वह ठेलिया लेकर कबाड़ खरीदने और बेचने के लिए निकले थे। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। कौड़ाही बाजार से कबाड़ बेचकर घर लौटते समय गांव से करीब एक किलोमीटर पहले लतरवा पुलिस चौकी के पास अचानक बिजली उनके ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशाराम की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। उनके पांच पुत्र शिवकुमार, सुरजीत, राहुल, शिवम और शुभम हैं। शुभम अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घटना से गांव में भी शोक की लहर है। परिजनों ने प्रशासन से दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता की मांग की है। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
शाम को बदला मौसम, एक घंटे हुई बारिश, जलभराव
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक अकबरपुर क्षेत्र में मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली रही। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। करीब साढ़े तीन बजे पटेलनगर से टांडा मार्ग समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। अकबरपुर में डीएम कार्यालय, जिला अस्पताल मार्ग समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद भी कई स्थानों पर पानी जमा रहा। आलापुर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जबकि टांडा में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिले में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।