{"_id":"6af9a9643487868c0f0bf3b3","slug":"video-video-kabnata-matara-rajabhara-bl-akhalsha-ka-pasa-ab-sarafa-pa-bca-dae-catharashakhara-ovasa-l-gae-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- अखिलेश के पास अब सिर्फ पी बचा, डीए चंद्रशेखर-ओवैसी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- अखिलेश के पास अब सिर्फ पी बचा, डीए चंद्रशेखर-ओवैसी ले गए
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा, कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधा। पीडीए को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास अब सिर्फ पी बचा है। डी और ए चंद्रशेखर-ओवैसी ले गए।
राजभर ने ओवैसी के पीडीए के फुलफॉर्म को लेकर दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पीडीए में डी चंद्रशेखर और ए ओवैसी ले गए, अब अखिलेश के पास केवल पी बचा है। इसी वजह से अखिलेश सनातन की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश न तो पूरी तरह सनातनी हो पा रहे हैं और न ही बाबर-अकबर को गले लगा पा रहे हैं। उनके मुताबिक, अखिलेश ने अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसे आशीर्वाद देंगे और किससे आशीर्वाद लेंगे।
कांग्रेस के तीसरे मोर्चे में जाने की जताई संभावना
कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर राजभर ने कहा कि कांग्रेस तीसरे मोर्चे में जाने की तैयारी कर रही है। वहां उसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की है, जबकि उसके केवल दो विधायक हैं। सपा इतनी सीटें कांग्रेस को नहीं देगी। अखिलेश भी चाहते हैं कि कांग्रेस उनका साथ छोड़ दे ताकि सपा अकेले चुनाव लड़ सके।
भाजपा की ओर से सहयोगियों को 85 सीटें देने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि चार सहयोगी दलों के बीच 85 सीटें पर्याप्त हैं। उन्होंने छठ पूजा पर रेलवे स्टेशन पर गीत बजाने के विरोध पर भी विपक्ष को घेरा। कहा कि त्योहारों पर गीत-संगीत नहीं बजेगा तो कब बजेगा।
दलितों के मुद्दे पर सपा को घेरा
मेरठ में सपा के प्रस्तावित दलित सम्मेलन पर राजभर ने कहा कि सपा ने दलित महापुरुषों का सबसे ज्यादा अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां डॉ. आंबेडकर को भूमाफिया कहते थे और अखिलेश उन्हें रोक नहीं पाते थे। राजभर ने प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करने और मायावती के साथ हुए गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि दलितों का सबसे ज्यादा नुकसान सपा ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।