{"_id":"6af9845a16732e2fbc09f65c","slug":"property-dealer-cycling-in-lucknow-dies-after-being-hit-by-a-car-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: लखनऊ में कार की टक्कर से साइकिलिंग कर रहे प्रापर्टी डीलर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: लखनऊ में कार की टक्कर से साइकिलिंग कर रहे प्रापर्टी डीलर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 15 Nov 2026 03:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, कटेहरी (अंबेडकरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, कटेहरी (अंबेडकरनगर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:37 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के अरुण कुमार यादव की लखनऊ में एक दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मृतक अरुण कुमार यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कटेहरी क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा स्थित अवधी का पूरा निवासी अरुण कुमार यादव (40) की रविवार सुबह लखनऊ के गोमतीनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
पिता आदित्य नारायण यादव के अनुसार, अरुण पिछले करीब 10 वर्षों से लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे थे। दीपावली के अवसर पर वह गांव आए थे। इसके बाद लखनऊ लौट गए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अरुण के परिवार में पत्नी विनीता यादव, वृद्ध माता-पिता, 14 वर्षीय बेटी माही और 12 वर्षीय बेटा अधि हैं। बेटी कक्षा नौ और बेटा कक्षा पांच में पढ़ता है। परिवार की जिम्मेदारी अरुण के कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से पत्नी और बच्चों के सामने संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
