{"_id":"6af898e4f701ec878b0260a1","slug":"the-riverbanks-are-decked-out-today-women-will-offer-arghya-oblations-to-the-setting-sun-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169117-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सज गए घाट, आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सज गए घाट, आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं
विज्ञापन
अकबरपुर के तमसा घाट पर दीप जलाकर पूजा करती महिलाएं। संवाद
अंबेडकरनगर। छठ महापर्व पर रविवार शाम व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। पर्व को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से जिले में कच्चे और पक्के मिलाकर कुल 100 घाट चिह्नित किए गए हैं। सभी घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
शनिवार को खरना की विधि पूरी करने के साथ ही व्रती महिलाओं का करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा और शाम को वेदी पर दीप जलाकर छठी मैया की पूजा की। इसके बाद गेहूं की रोटी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार शाम महिलाएं सूप और बांस की दौरी में फल, ठेकुआ, नारियल सहित पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचेंगी। जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह सूर्योदय से पहले घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
अकबरपुर में गायत्री मंदिर के पास नदी किनारे बने कुंड को सजाकर छठ माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। तमसा घाट पर भी छठी मैया की प्रतिमा लगाई गई है। इसके अलावा शिवाला घाट, जौहरीडीह मंदिर और डीएम आवास के सामने स्थित तालाब पर भी पूजा की व्यवस्था की गई है। टांडा के अजमेरी बादशाहपुर में जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने शनिवार को ग्रामीणों और कर्मचारियों के साथ घाटों की सफाई की।