{"_id":"6ab26640da2293f766067eab","slug":"video-video-brayavana-kada-ma-akabrapara-isapakatara-samata-cara-palsa-karama-va-lkhapal-nalbta-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरियावन कांड में अकबरपुर इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी व लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरियावन कांड में अकबरपुर इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी व लेखपाल निलंबित
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन गांव में रात के अंधेरे में जेसीबी से कई घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटना की जानकारी न होने और प्रभावी पर्यवेक्षण न करने के आरोप में अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके साथ हल्का प्रभारी, हेड कांस्टेबल व सिपाही को भी निलंबित किया गया है। वहीं लेखपाल रोहित लाल को भी निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 20 सितंबर की रात बरियावन निवासी रामसीरत समेत अन्य लोगों के घर अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गिरा दिए थे। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हल्का उपनिरीक्षक अजय कुमार, बीट हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय और कांस्टेबल उपेंद्र यादव से पूछताछ की गई। सभी ने घटना के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया। पुलिस अधीक्षक ने इसे अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही माना है।
प्रभारी निरीक्षक की शिथिलता और संदिग्धता प्रतीत होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं हल्का इंचार्ज अजय कुमार, बीट हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय और कांस्टेबल उपेंद्र यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का लेखपाल रोहित लाल को निलंबित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।