{"_id":"6ab166d92888e44b050b3daa","slug":"dabangs-arrived-with-three-jcbs-demolished-11-houses-and-shops-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165340-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन जेसीबी लेकर पहुंचे दबंग, 11 मकान-दुकान ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन जेसीबी लेकर पहुंचे दबंग, 11 मकान-दुकान ढहाए
विज्ञापन
बरियावन-किछौछा मार्ग पर मकान-दुकान टूटने के बाद ग्रामीणों से बात करती तहसीलदार दिव्या भारती वर्
हजपुरा। अकबरपुर क्षेत्र के बरियावन गांव में रविवार देर रात हंसराज बालिका इंटर कॉलेज के पास तीन जेसीबी लेकर पहुंचे लोगों ने सड़क किनारे बने मकान और दुकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों को हथियारों के बल पर धमकाकर शांत करा दिया गया। विरोध कर रही एक महिला को बंधक बनाने का भी आरोप है। करीब एक घंटे तक बरियावन-किछौछा मार्ग पर जेसीबी चलती रही और 11 मकान व दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। घटना की जानकारी सोमवार सुबह पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि 16 बिस्वा जमीन के सामने का हिस्सा खाली कराने के लिए यह कार्रवाई की गई।
हंसराज बालिका इंटर कॉलेज के पास बरियावन-किछौछा मार्ग पर रामनाथ उर्फ संगम के नाम खतौनी की जमीन बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब तीन दशक पहले रामनाथ की मां भक्तिन और अन्य लोगों ने उक्त जमीन रुपये लेकर कई लोगों को दे दी थी। बाद में खरीदारों ने वहां मकान और दुकानें बना लीं।
बताया गया कि रामनाथ ने बाद में अपनी जमीन अयोध्या के सदर तहसील क्षेत्र के रेवरी शाहपुर निवासी इंद्रजीत को बेच दी। इसके बाद इंद्रजीत ने जमीन का बैनामा कई अन्य लोगों के नाम किया। आरोप है कि इसके बाद जमीन पर भूमाफिया की नजर पड़ी और एग्रीमेंट करा लिया गया। सड़क किनारे बने मकान और दुकानों को हटाकर 16 बिस्वा जमीन को ऊंचे दाम पर बेचने की योजना के तहत रविवार रात ध्वस्तीकरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
रविवार रात जेसीबी की आवाज सुनकर सविता देवी बाहर निकलीं। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेरकर धमकाया और बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक ध्वस्तीकरण चलता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह करीब सात बजे पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। आठ बजे डायल 112 की टीम पहुंची। इसके बाद करीब 10 बजे एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा, सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी और कोतवाल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने तहरीर भी ली है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण कराने वालों की पहचान शुरू कर दी है।
दुकानें सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर थीं
सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुकानें सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बनी होने की बात सामने आई है। इनके पीछे खतौनी की भूमि स्थित है। पीछे की भूमि तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा दुकानें गिराए जाने की बात सामने आई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से जानकारी ली जा रही है। तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।