फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अंबेडकरनगर: सऊदी से सात दिन पहले लौटे युवक की पिटाई के बाद मौत, शव रखकर प्रदर्शन

अंबेडकरनगर: सऊदी से सात दिन पहले लौटे युवक की पिटाई के बाद मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2026 06:52 PM IST
Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:52 PM IST
अंबेडकरनगर: सऊदी से सात दिन पहले लौटे युवक की पिटाई के बाद मौत, शव रखकर प्रदर्शन
अंबेडकरनगर: सऊदी अरब से नौकरी कर सात अगस्त को घर लौटे 40 वर्षीय ध्रुव गुप्ता की रविवार रात पिटाई के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डेढ़ वर्ष पुराने विवाद को लेकर चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और नगपुर खास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। नगपुर निवासी ऊषा गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति ध्रुव गुप्ता रविवार रात करीब 10:30 बजे बच्चों के लिए टॉफी, बिस्किट और अन्य खाने-पीने का सामान लेने घर से करीब 100 मीटर दूर मुकुंद कैफे गए थे। आरोप है कि वहां निखिल अग्रहरि, करन अग्रहरि, उसका भाई दीपक अग्रहरि और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। ध्रुव को देखते ही आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक आरोपितों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ध्रुव के भाई अमित से हुए विवाद का जिक्र करते हुए पुरानी रंजिश का हिसाब चुकता करने की बात कही। विरोध करने पर आरोपितों ने ध्रुव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ध्रुव किसी तरह घर पहुंचे और भाई अमित, चाचा बजरंगी तथा पड़ोसी अभिषेक को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें लिटाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार ध्रुव विदेश में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। सात अगस्त को ही सऊदी अरब से लौटे थे और घर आने के बाद बच्चों के साथ समय बिता रहे थे। परिवार के मुताबिक बच्चों के लिए सामान लेने निकले ध्रुव की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर सीओ अनूप कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अजय सिंह यादव पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगपुर खास सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है और अधिकारियों की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur News: सरगल में सजा आस्था का भंडारा, 200 किलो आटे से तैयार किए मालपुए

10 Aug 2026

काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब;VIDEO

10 Aug 2026

Video: अयोध्या में उमड़ा सैलाब, लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

10 Aug 2026

फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल में खुलेगी अमृत फार्मेसी, 24 घंटे मिलेंगी सस्ती दवाइयां

10 Aug 2026

Sirmaur News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सिरमौर कांग्रेस, नाहन में कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

10 Aug 2026
विज्ञापन

कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर खुशी से झूम उठे श्रद्धालु

10 Aug 2026

हिसार: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी, सरकार की नीतियों के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

10 Aug 2026
विज्ञापन

Solan News: सावन के दूसरे सोमवार पर बांटा खीर का प्रसाद, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

10 Aug 2026

सावन के दूसरे सोमवार पर निशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का भव्य आयोजन;VIDEO

10 Aug 2026

Nahan News: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाहन में रोष रैली, जनवादी संगठनों ने की नारेबाजी

10 Aug 2026

Punjab Weather: आज 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 13 अगस्त को फिर बदलेगा मौसम

पंचकूला में कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद, माजरी चौक से गुजरा जत्था

10 Aug 2026

जालंधर के बूटा पिंड में आधी रात फायरिंग

10 Aug 2026

Pilibhit: डीएम-एसपी ने कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण, कांवड़ियों को परोसा भोजन

10 Aug 2026

Nahan News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, रानीताल मंदिर में लगी लंबी कतारें

10 Aug 2026

कानपुर: तिरंगे की शान और देशभक्ति के तराने, ‘मां तुझे प्रणाम’ में बच्चों ने मंच पर मचाया धमाल

10 Aug 2026

कानपुर: नंदेश्वर धाम तक पहुंचने को तरस रहे शिवभक्त, जर्जर रास्तों पर चलना बनी तपस्या

10 Aug 2026

Kullu News: किसान-मजदूर संगठनों ने निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

10 Aug 2026

Hamirpur News: भोटा चौक से गांधी चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल

फतेहाबाद: सरकार की जनविरोधी नीतियों और मांगों की अनदेखी के विरोध में किसानों व मजदूरों ने जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारी

10 Aug 2026

Kangra News: विदेशी कंपनियों और बड़े कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ किसान सभा की धर्मशाला में रैली

10 Aug 2026

बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़े लाखों भक्त, गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा द्वार बंद

10 Aug 2026

पंचकूला जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जीता सेंट सोल्जर स्कूल

10 Aug 2026

फरीदकोट के विधायक ने गुरदित्त सिंह सेखों ने विधानसभा में उठाया धान की मिलिंग का मुद्दा

अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने बच्चों को संबोधित किया

10 Aug 2026

अयोध्या में 500 वर्ष पुराने शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव से गूंजा पक्का तालाब

10 Aug 2026

सुनाम में जोरदार बारिश से माैसम ठंडा

HPU News: फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग

10 Aug 2026

थाने में बुजुर्ग पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान, पॉक्सो के लगे थे आरोप, परिजन बोले- गलत आरोप सहन नहीं कर सके

10 Aug 2026

अयोध्या में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को गहनाग देव मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed