फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Survey accelerates as rain stops; 153 farmers have applied.

Ambedkar Nagar News: बारिश थमने के साथ सर्वे तेज, 153 किसानों ने किया आवेदन

Mon, 28 Sep 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Survey accelerates as rain stops; 153 farmers have applied.
जलालपुर  में धान की गिरी फसल व खेत में भरा पानी। संवाद
अंबेडकरनगर। लगातार बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुलते ही खेतों में हुए नुकसान का जायजा लेने की कवायद तेज हो गई। बारिश और जलभराव से धान, गन्ना, केला, सब्जी समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व और कृषि विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर सर्वे कर रही हैं। अब तक 153 किसानों ने फसल क्षति के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

सर्वे में उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां बारिश और जलभराव का असर अधिक रहा है। टांडा, अकबरपुर और जलालपुर क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। टीमें खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति देख रही हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रफल, फसल के प्रकार और नुकसान की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। किसानों से क्षति से संबंधित आवश्यक अभिलेख भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 153 किसानों ने आवेदन किया है। इससे प्रभावित किसानों का प्रारंभिक ब्योरा सामने आया है। हालांकि सर्वे पूरा होने के बाद ही फसल क्षति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सर्वे से मुआवजे की उम्मीद
बारिश से फसल खराब होने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जमौली निवासी प्रेमचंद ने बताया कि धान समेत अन्य फसलों में इस समय काफी लागत लग चुकी है। तैयार फसल प्रभावित होने से मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ा है। अब किसानों की नजर सर्वे रिपोर्ट और उसके आधार पर मिलने वाली राहत पर है। बड़ागांव निवासी फूलचंद ने बताया कि लेखपाल और कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर फसल क्षति की जानकारी दी गई है।
39 घर हुए क्षतिग्रस्त
राजेसुल्तानपुर। बारिश के दौरान जिले के अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में अब तक 39 कच्चे घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना दर्ज की गई है। बहोरिकपुर गांव में रविवार रात श्यामलाल प्रजापति पुत्र स्व. सज्जन प्रजापति का खपरैलनुमा कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग मकान के बाहर करकट के बरामदे में सो रहे थे। इससे सभी सुरक्षित बच गए। मकान का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। श्यामलाल सिंघलपट्टी में गुमटी लगाकर पान बेचते हैं। इसी से परिवार का भरण-पोषण होता है। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने बारिश में सिर छिपाने और घरेलू सामान सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों का सर्वे कराने, आर्थिक सहायता देने और पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

टीमें कर रहीं सर्वे
सभी टीमें सर्वे कर रही हैं। जल्द फसलों को हुए नुकसान का ब्योरा तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। कच्चे घर ध्वस्त होने के मामले में सहायता प्रदान की जा चुकी है।
ईशा प्रिया, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed