{"_id":"6a79d08d0cfa45a39809005c","slug":"video-abdakaranagara-sauutha-sa-sata-thana-pahal-lta-yavaka-ka-pataii-ka-btha-mata-shava-rakhakara-paratharashana-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: सऊदी से सात दिन पहले लौटे युवक की पिटाई के बाद मौत, शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: सऊदी से सात दिन पहले लौटे युवक की पिटाई के बाद मौत, शव रखकर प्रदर्शन
अंबेडकरनगर: सऊदी अरब से नौकरी कर सात अगस्त को घर लौटे 40 वर्षीय ध्रुव गुप्ता की रविवार रात पिटाई के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डेढ़ वर्ष पुराने विवाद को लेकर चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और नगपुर खास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
नगपुर निवासी ऊषा गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति ध्रुव गुप्ता रविवार रात करीब 10:30 बजे बच्चों के लिए टॉफी, बिस्किट और अन्य खाने-पीने का सामान लेने घर से करीब 100 मीटर दूर मुकुंद कैफे गए थे। आरोप है कि वहां निखिल अग्रहरि, करन अग्रहरि, उसका भाई दीपक अग्रहरि और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। ध्रुव को देखते ही आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
परिजनों के मुताबिक आरोपितों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ध्रुव के भाई अमित से हुए विवाद का जिक्र करते हुए पुरानी रंजिश का हिसाब चुकता करने की बात कही। विरोध करने पर आरोपितों ने ध्रुव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ध्रुव किसी तरह घर पहुंचे और भाई अमित, चाचा बजरंगी तथा पड़ोसी अभिषेक को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें लिटाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार ध्रुव विदेश में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। सात अगस्त को ही सऊदी अरब से लौटे थे और घर आने के बाद बच्चों के साथ समय बिता रहे थे। परिवार के मुताबिक बच्चों के लिए सामान लेने निकले ध्रुव की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना पर सीओ अनूप कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अजय सिंह यादव पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उधर, सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगपुर खास सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है और अधिकारियों की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।