फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Administration reached village after village and listened to problems in the community meeting

Ambedkar Nagar News: गांव-गांव पहुंचा प्रशासन चौपाल में सुनीं समस्याएं

Fri, 11 Sep 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration reached village after village and listened to problems in the community meeting
कटेहरी के पंचायत दरवन में ग्राम चौपाल में बोलते एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय। सूचना विभाग
अंबेडकरनगर/भीटी। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आवास, सड़क, पेयजल, नाली, बिजली, पेंशन समेत जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कटेहरी विकासखंड की दरवन ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय शामिल हुए। वहीं, बरामदपुर जरियारी में विधायक धर्मराज निषाद ने ग्रामीणों से संवाद किया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास योजना में पात्रता, खराब सड़कों, जलभराव, पेयजल की समस्या, नाली की सफाई, बिजली और पेंशन से जुड़ी शिकायतें रखीं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला विकास अधिकारी सविता सिंह, परियोजना निदेशक कार्तिकेय मिश्रा, बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा, एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी रोस्टर के अनुसार चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गईं। प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटी समस्याओं के लिए तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed