{"_id":"6aad2bd1c993fd6da20f18d0","slug":"video-abdakaranagara-ma-opa-rajabhara-bl-2027-ma-para-paravacal-ma-sapa-ka-khata-naha-khalna-thaga-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में ओपी राजभर बोले- 2027 में पूरे पूर्वांचल में सपा का खाता नहीं खुलने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में ओपी राजभर बोले- 2027 में पूरे पूर्वांचल में सपा का खाता नहीं खुलने देंगे
अंबेडकरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा डूबती नैया में सवार है। अकबरपुर के टांडा रोड स्थित कटरिया बाग में भागीदारी पार्टी की ओर से डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर आयोजित जन अधिकार महारैली में उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अंबेडकर नगर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल में सपा का खाता नहीं खुलने देंगे।
राजभर ने कहा कि भागीदारी पार्टी के साथ आने से पूर्वांचल में एनडीए गठबंधन मजबूत होगा। उन्होंने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार को सर्व समाज का महापुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ संविधान निर्माण में काम किया। उन्होंने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की प्रतिमा बाबा साहब के साथ स्थापित किए जाने की बात कही।
राजभर ने दावा किया कि अंबेडकर नगर में प्रजापति समाज के करीब दो लाख वोट हैं और अब यह समाज एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ने जा रहा है। उन्होंने सपा पर इस समाज का वोट लेने के बाद उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।
भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने कहा कि वंचित, शोषित, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और सर्व समाज को सामाजिक न्याय व समान भागीदारी दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया और पार्टी की ताकत बढ़ने का दावा किया।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति ने युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दे मजबूती से उठाने होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।