फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   As the water level drops, erosion speeds up, and fields are getting submerged in the river

Ambedkar Nagar News: जलस्तर घटते ही कटान तेज, नदी में समा रहे खेत

Fri, 18 Sep 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
As the water level drops, erosion speeds up, and fields are getting submerged in the river
.राजेसुल्तानपुर के इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब मांझा क्षेत्र में सरयू नदी की धारा में समाहित हो
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर घटने के बावजूद मांझा कम्हरिया और इटौरा ढोलीपुर क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। नदी किनारे कटान लगातार जारी रहने से खेती योग्य जमीन के साथ खेतों में खड़ी धान की फसल भी नदी की धारा में समा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले पांच वर्षों में करीब एक हजार बीघे से अधिक उपजाऊ भूमि नदी में कटकर समा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरयू का जलस्तर 84.76 मीटर से घटकर 84.60 मीटर पर पहुंच गया। यानी जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। नदी इस समय खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर कम होते ही इटौरा ढोलीपुर के पूरब नदी किनारे कटान तेज हो गया। इससे अनिल सिंह, जितेंद्र यादव, दयाराम निषाद और अजीत सिंह समेत कई किसानों के खेत प्रभावित हुए हैं। किसानों के मुताबिक, खेतों में खड़ी धान की फसल नदी में समाने के साथ उपजाऊ जमीन भी कट रही है।
विज्ञापन

11 करोड़ से अधिक के कार्यों पर सवाल
किसान अनिल सिंह, राघवेंद्र सिंह और दयाराम का कहना है कि कटान रोकने के लिए कम्हरिया घाट से मांझा कम्हरिया तक विभिन्न परियोजनाओं के तहत परक्यूपाइन, स्टड, बंबू क्रेट और जियो ट्यूब लगाए गए हैं। इन कार्यों पर करीब 11 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की बात कही गई है। किसानों का आरोप है कि कई स्थानों पर इन कार्यों का प्रभाव जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कार्यों में अनियमितता और कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कराया जाएगा कटानरोधी कार्य
तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू का जलस्तर घटा है और कुछ स्थानों पर कटान की जानकारी मिली है। इसकी सूचना बाढ़ कार्य खंड को दे दी गई है। संबंधित स्थानों पर जल्द कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed