फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The server ran after three days, but stopped again in a few hours

Ambedkar Nagar News: तीन दिन बाद चला सर्वर, कुछ घंटे में फिर हुआ ठप

Fri, 18 Sep 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The server ran after three days, but stopped again in a few hours
आलापुर के रामनगर स्थित उप डाकघर में शुक्रवार सुबह सर्वर ठीक होने के बाद कार्य करते कर्मचारी।संव
आलापुर। रामनगर स्थित उप डाकघर में सर्वर की तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं की परेशानी शुक्रवार को भी जारी रही। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सर्वर में खराबी आने के बाद जमा-निकासी समेत अन्य लेनदेन प्रभावित हो गया था। शुक्रवार सुबह सर्वर दुरुस्त होने पर कामकाज सामान्य हुआ और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। हालांकि दोपहर करीब 2:30 बजे सर्वर में फिर तकनीकी समस्या आ गई, जिससे लेनदेन दोबारा प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

सर्वर खराब रहने के कारण उप डाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को खातों में रुपये जमा करने और निकासी के लिए इंतजार करना पड़ा। तीन दिन बाद शुक्रवार सुबह व्यवस्था बहाल होने के कुछ घंटे बाद ही दोबारा खराबी आने से समस्या बनी रही।
विज्ञापन

हालांकि रजिस्ट्री और ईमेल के माध्यम से होने वाले विभागीय कार्य सामान्य रूप से संचालित होते रहे। उप डाकघर के कैशियर एवं प्रभारी पोस्टमास्टर राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार से सर्वर में तकनीकी खराबी है। शुक्रवार को कुछ देर के लिए सर्वर चला था, लेकिन फिर समस्या आ गई। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed