{"_id":"68e4d47a53af765e6c0807f0","slug":"video-abdakaranagara-ma-brasha-na-kasana-ka-mahanata-para-fara-pana-hava-sa-gara-fasal-pana-bharana-sa-brabtha-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, हवा से गिरी फसलें; पानी भरने से बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, हवा से गिरी फसलें; पानी भरने से बर्बाद
अंबेडकरनगर में अक्तूबर माह में हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। मंगलवार की सुबह करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से धान और गन्ना के खेतों में पानी भर गया। तेज हवा चलने से बड़े पैमाने पर फसलें खेतों में गिर गई हैं। अगेती किस्म के धान के खेतों में पानी भर जाने से कट चुकी फसल बर्बाद हो गई है। किसान फसलों की तबाही पर आंसू बहाने को मजबूर हैं। कृषि विभाग की ओर से अब तक नुकसान का आकलन करने के लिए कोई सर्वे नहीं शुरू किया गया है।
सोमवार की आधी रात के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन शुरू हुआ। तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादल छा गए। भोर होते-होते तेज बारिश शुरू हो गई। इसका असर अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, टांडा व आलापुर क्षेत्रों में देखने को मिला। बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव किसानों पर पड़ा। धान की फसल खेतों में औंधे मुंह गिर गई है, जिसमें पानी भरा हुआ है। कई किसानों ने अगेती धान काटकर खेतों में सूखने के लिए छोड़ा था, उसमें पानी भर जाने के कारण धान के अंकुरित होने की संभावना बढ़ गई है। इसी तरह गन्ना भी तमाम स्थानों पर खेतों में गिर गया। इससे गन्ना सूखने व चूहों का प्रकोप बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।