Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man crossing the road killed after being hit by a car

Ambedkar Nagar News: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

Fri, 13 Nov 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Young man crossing the road killed after being hit by a car
अर्जुन।फाइल फोटो
हजपुरा/हंसवर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे अर्जुन राजभर (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के कुर्की निवासी अर्जुन राजभर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अकबरपुर-बसखारी मार्ग पार कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफेद कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के छोटे भाई भीम के मुताबिक, हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी नंदलाल ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्जुन कार के साथ कुछ दूर तक घिसटते चले गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए रुके थे घर
परिजनों के अनुसार अर्जुन मुंबई में रहकर छाता बनाने का काम करते थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे और वापस लौटने वाले थे, लेकिन पत्नी बिनीता के आठ माह की गर्भवती होने के कारण उनकी देखभाल के लिए घर पर ही रुक गए। उनकी सात वर्षीय बेटी मानवी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है, जबकि चार वर्षीय बेटी मांशी घर पर रहती है। पिता की मौत से दोनों बेटियों के सिर से साया उठ गया। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। अर्जुन के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां चमेला देवी दिल्ली गई थीं। बेटे की मौत की सूचना पर वह घर लौट रही हैं। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत
- आलापुर के नसीरपुर के पास हादसा, एक किमी आगे जाकर हुई बेटे का जानकारी
हंसवर। आलापुर क्षेत्र के नसीरपुर के पास बृहस्पतिवार को चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे को करीब एक किलोमीटर दूर निकल जाने के बाद घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
नारायनपुर प्रीतमपुर निवासी गीता देवी (45) बृहस्पतिवार को अपने पुत्र अमित कुमार (24) के साथ बस्ती जिले के धनघटा स्थित मायके से बाइक से घर लौट रही थीं। पुलिस के अनुसार आलापुर क्षेत्र के नसीरपुर के पास गीता चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहे अमित को मां के गिरने की जानकारी नहीं हो सकी।

करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर जब उसने मां को बाइक पर नहीं पाया तो वापस लौटकर देखा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से गीता को महामाया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। गीता के परिवार में पुत्र अमित और दो बेटियां नेहा (21) व निधि (18) हैं। मां की मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अर्जुन।फाइल फोटो

अर्जुन।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed