{"_id":"6acdf7b65d451901d30e8079","slug":"video-470-gram-praharis-honored-in-ambedkar-nagar-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में 470 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में 470 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित
अंबेडकरनगर में पुलिस लाइन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरियों का सम्मान एवं संबोधन कार्यक्रम को आनलाइन सुना। इस दौरान 470 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद पंचायत राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज और मोबाइल फोन भी मिलेगा, जिससे गांव की सुरक्षा मजबूत होगी। एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदारों के हाथों में है। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सरकार ने चौकीदारों का सम्मान किया है। मानदेय बढ़ने के साथ ही अब और अधिक जिम्मेदारी बढ़ गई है। जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने कहा कि ग्राम प्रहरियों का सरकार ने सम्मान दिया है। अब उनको और अधिक सजगता से कार्य करने की जरूरत है। डीएम ईशा प्रिया ने कहा चौकीदारों से जिले की सुरक्षा की रीढ़ बताया। कहा कि ग्राम प्रहरी गांव की खूफिया पुलिस है। इनके मानदेय में एक हजार बढ़ाने के बाद अब इनकी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।