Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Prayagraj News
›
On the final evening of the carnival, the young participants showcased their talents; Justice Satyaveer and Minister Nandi encouraged the children.
{"_id":"6aeb0c31058fedb6f7001c9c","slug":"video-on-the-final-evening-of-the-carnival-the-young-participants-showcased-their-talents-justice-satyaveer-and-minister-nandi-encouraged-the-children-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार्निवल की आखिरी शाम नवांकुरों ने बिखेरे हुनर के रंग, न्यायमूर्ति सत्यवीर और मंत्री नंदीी ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवल की आखिरी शाम नवांकुरों ने बिखेरे हुनर के रंग, न्यायमूर्ति सत्यवीर और मंत्री नंदीी ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
लोक और शास्त्रीय नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियों से सजी शाम, कलाकारों को मिला मंच
रंगीन आतिशबाजी के साथ पांच दिवसीय कार्निवल का समापन
कार्यक्रम के खास मेहमान रहे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ खास मेहमान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। इसके बाद शुभारंभ अकादमी की ओर से प्रस्तुति ने कार्निवल का आगाज किया। नन्ही कलाकार पहल ने कश्मीर से कन्याकुमारी पर आधारित नृत्य के जरिये देश की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर उतारा।
सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई को भी दें प्राथमिकता : न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह
बोले- बच्चों की शिक्षा और समझ से ही देश का होगा विकास, हर क्षेत्र में सीखने की ललक रखें
अमर उजाला शॉपिंग कार्निवल में खास मेहमान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई को प्राथमिकता देने की सीख दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुख्तार आलम ने बच्चों को मंच प्रदान करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देना बेहद अच्छी पहल है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता यावर मुख्तार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह अपनी रुचि और हुनर के अनुसार काम करें। पूरी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
प्रतिभाओं को मिले प्रोत्साहन और मंच : नंदी
खास मेहमान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस शहर के अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़ी हस्तियों ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यहां के बच्चों में भी अपार संभावनाएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।