{"_id":"6999b680f973d6c8ec053ff1","slug":"video-exhibitions-inspire-us-to-connect-with-our-land-justice-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने की मिलती है प्रेरणा : न्यायमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने की मिलती है प्रेरणा : न्यायमूर्ति
शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित राजकीय उद्यान में न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने शुक्रवार को मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि इस प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने और पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रेरणा मिलती है।
राजकीय उद्यान के अधीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि पार्क में विभिन्न प्रकार के फूलों, फल एवं शाकभाजी की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी को 26 भागों में बांटा गया है। इसमें 337 प्रतियोगियों की 2191 प्रविष्टियां शामिल हैं। प्रदर्शनी सुबह आठ से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। विजेताओं को रविवार को शाम पांच बजे पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम न्यायमूर्ति इन्द्रजीत शुक्ला, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष वर्मा के अलावा मुख्य उद्यान विशेषज्ञ, खुशरूबाग, उप निदेशक उद्यान,जिला उद्यान अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के छात्रों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शिवानी, अनन्या, अर्नवी, प्रांजल और आराध्य सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।