फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Daughter, once presumed dead, found in Gujarat; mother moved to tears during video call

प्रयागराज : माई, हम जिंदा हैं… जल्दी लेने आ जाओ’, वीडियो कॉल पर छलक उठा मां-बेटी का दर्द

Wed, 28 Oct 2026 01:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगोपालगंज (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगोपालगंज (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

जिस बेटी को मरा समझकर परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया था, उसके जिंदा होने की खबर ने घर में बेचैनी बढ़ा दी है। गुजरात के वडोदरा स्थित नारी संरक्षण केंद्र में रह रही प्रीती भी अब अपने घर लौटने को बेचैन है। मंगलवार को मां से वीडियो कॉल पर बात हुई तो दोनों की आंखें नम हो गईं। बेटी ने कहा कि उसे जल्दी घर ले जाया जाए। अब परिवार को पुलिस की अनुमति और बेटी के लौटने का इंतजार है।

विज्ञापन
Daughter, once presumed dead, found in Gujarat; mother moved to tears during video call
प्रीती। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

बेटी को मृत मान लेने वाले परिवार को जब से मालूम चला कि वह जिंदा है, तब से उस घर में बेचैनी है। उधर बडोदरा के नारी संरक्षण केंद्र में बेटी भी घर आने के लिए तड़प रही है। मंगलवार को उसने मां से बात कर कहा कि उसे जल्दी ले जाया जाए।

विज्ञापन

मां कमला देवी ने बताया कि मंगलवार को अमर उजाला में जिस बेटी को मरा समझ कर किया अंतिम संस्कार, वह गुजरात में जिंदा निकली, शीर्षक से प्रकाशित खबर की कटिंग वडोदरा स्थित नारी संरक्षण केंद्र की काउंसलर तृप्ति पांड्या के व्हाट्सएप पर भेजी। अपनी खबर और परिवार की व्यथा देखकर प्रीती भावुक हो उठी। उसने अपनी चचेरी भाभी अनीता देवी के मोबाइल पर वीडियो कॉल किया।

विज्ञापन

करीब 25 मिनट की कॉल के दौरान मां कमला देवी और बेटी प्रीती की आंखें नम हो गईं। बातचीत के दौरान उसने गांव की अन्य परिचित महिलाओं से भी वीडियो कॉल पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। कमला देवी का कहना है कि वडोदरा जाने वाली पुलिस टीम में उनके परिवार के एक सदस्य के साथ एक महिला पुलिसकर्मी को भी जरूर शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि वडोदरा से युवती को वापस लाने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर अनुमति मांगी गई है। आला अधिकारियों का आदेश मिलने पर पुलिस टीम परिजनों के साथ वडोदरा गुजरात के लिए भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed