अलीगढ़ में 13वें महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला 2026 के तहत रामलीला मैदान अचल ताल पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मशहूर टीवी कलाकार सानंद वर्मा ('तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सुंदर) और किशोर भानुशाली ('भाभीजी घर पर है' से) कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। महापौर प्रशांत सिंघल ने दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेला अध्यक्ष बल्लभ सहाय, महामंत्री कुणाल विवेकी, कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील चंदेल, मानव महाजन, शकुंतला भारती, पंकज धीरज और भूपेंद्र लवानिया भी उपस्थित रहे। सैम डांस एकेडमी के भव्या सैनी, रिया गौतम, प्रिया गौतम, उर्विका भारद्वाज और ध्रुव ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। संगीता डांस एकेडमी के बच्चों ने देश भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी।