{"_id":"6aae9cea9820c653e00de586","slug":"video-youth-shot-while-returning-home-on-bike-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर
आगरा फतेहाबाद में थाना निबोहरा क्षेत्र के रामपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लायकपुरा निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका भतीजा शेर सिंह (40) शुक्रवार रात करीब नौ बजे धिमिश्री की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर गांव के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली आंख के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे गांव के ही सुंदर सिंह को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने इसकी सूचना परिजन को दी। मामले का पता चलते ही परिजन माैके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर निबोहरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।