{"_id":"6a9fc47b6354da32b3039f3c","slug":"video-youth-beaten-clothes-torn-after-refusing-to-bring-cigarettes-and-water-at-mall-snooker-point-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मॉल में स्नूकर खेलने पहुंचे युवक को पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मॉल में स्नूकर खेलने पहुंचे युवक को पीटा, कपड़े फाड़े
आगरा। कमला नगर स्थित सिटी मॉल में स्नूकर खेलने पहुंचे एक युवक की पिटाई कर दी गई। उसने आरोपियों के लिए सिगरेट और पानी की बोतल लाने से मना कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शाक्य मार्केट, कमला नगर निवासी सिद्धार्थ शाक्य ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे वह सिटी मॉल के स्नूकर पॉइंट पर गेम खेलने गए थे। वहां पहले से मौजूद रूपांश, जो जीवनी मंडी का निवासी है, और उसके तीन साथियों ने सिगरेट और पानी की बोतल लाने के लिए कहा। उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई करने लगे, कपड़े भी फाड़ दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।