फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   LPG Tanker Overturns in Mainpuri Gas Leak Forces Road Closure; Funeral Halted Nearby

मैनपुरी में बड़ा हादसा: एलपीजी टैंकर पलटा, गैस के रिसाव से मची अफरा-तफरी; रुकवा दिया वृद्ध का अंतिम संस्कार

Tue, 08 Sep 2026 12:52 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 12:52 PM IST
सार

मैनपुरी के दन्नाहार में मथुरा रिफाइनरी से 14 टन एलपीजी लेकर नेपाल जा रहा टैंकर देर रात पलट गया, जिसके बाद गैस का तेजी से रिसाव होने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर आगरा-मैनपुरी रोड पर यातायात रोक दिया गया है। हादसा स्थल से 300 मीटर दूर गांव में गैस रिसाव के चलते अंतिम संस्कार भी रोकना पड़ा।
 

विज्ञापन
LPG Tanker Overturns in Mainpuri Gas Leak Forces Road Closure; Funeral Halted Nearby
एलपीजी टैंकर पलटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में देर रात एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस घटना के बाद टैंकर से गैस का तेजी से रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अधिकृत कंपनी व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गैस रिसाव से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आगरा-मैनपुरी रोड पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। घिरोर कस्बा बाईपास और सिंधिया तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। किसी भी वाहन को घटना स्थल की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन




इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार, टैंकर के पानी में डूबने से उसका नोजल और मीटर दब गए हैं, जिससे टैंकर में मौजूद गैस की मात्रा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। लगातार हो रहे गैस रिसाव के कारण जब तक टैंकर से गैस पूरी तरह नहीं निकल जाती, तब तक कोई भी बचाव कार्य संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल जा रहा था टैंकर, चालक को आई झपकी
यह टैंकर मथुरा रिफाइनरी से 14 टन एलपीजी गैस लेकर नेपाल के लिए जा रहा था। रात करीब 12:30 बजे चालक को झपकी आने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

मृतक के अंतिम संस्कार में भी बाधा
इस घटना ने केवल स्थानीय लोगों में दहशत ही नहीं फैलाई है, बल्कि गांव मरहला में एक मृतक के अंतिम संस्कार में भी बाधा उत्पन्न कर दी है। गांव में सोमवार शाम को 85 वर्षीय राजबहादुर की मृत्यु हुई थी और उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह होना था। हालांकि, उनका गांव घटना स्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। टैंकर से हो रहे लगातार गैस रिसाव और हवा के बहाव को देखते हुए, प्रशासन ने अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी है। यह डर है कि आग की चिंगारी से कोई दुर्घटना न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed