{"_id":"6a6e0e994973a5ab760906ab","slug":"video-youth-arrives-with-petrol-at-sampoorna-samadhan-diwas-and-attempts-self-immolation-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट्रोल लेकर पहुंचा युवक, फूट-फूट कर रोई मां; संपूर्ण समाधान दिवस में हाई वोल्टेज ड्रामे से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेट्रोल लेकर पहुंचा युवक, फूट-फूट कर रोई मां; संपूर्ण समाधान दिवस में हाई वोल्टेज ड्रामे से मची अफरातफरी
आगरा के बाह में संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी मां के साथ पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचे चित्राहाट के पारना गांव के शिशुपाल सिंह के हाई वोल्टेज ड्रामे से अफरातफरी मच गई। हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच युवक पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था, जबकि उसकी मां फूट फूट रोए जा रही थी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक पर गाली गलौज किए जाने का आरोप लगाया। करीब आधा घंटा चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने मां-बेटा को समझाबुझा कर घर भेज दिया। 6 जुलाई को बाह के संपूर्ण समाधान दिवस के बाद बाहर निकले डीएम मनीष कुमार बंसल के सामने पारना गांव के शिशुपाल अपनी मां के साथ पेश हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्होंने डीएम से जमीन की पैमाइश कराए जाने की गुहार लगाई थी। कहा था कि जमीन नप जाए, नहीं तो प्राण देंगे, डीएम साहब जमीन नपवा दो। दूसरे पक्ष भी सामने आ गया। तकरार की नौबत आने पर डीएम ने दोनों पक्षों को रोका था। एसडीएम को निर्देश दिए थे कि बैनामा देख लो, खतौनी की पड़ताल कर लो, मौके पर कुछ जमीन खाली बची है या नहीं। जमीन की पैमाइश होने तक खेत की जुताई न करने को दोनों पक्षों से कहा था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी मां के साथ पहुंचे शिशुपाल सिंह ने बैग से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और कहने लगा कि कानूनगो एवं पुलिस ने जमीन को जुतवा दिया है, कहां जाए, आत्महत्या करेंगे, मां को कानूनगो ने गाली दी थी, हाईकोर्ट में मामला है, जबरजस्ती जमीन को जुतवा रहे हैं। शिशुपाल की मां हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच रोए जा रही थी। हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच शिशुपाल को पुलिस ने रोका, समझाया, कार्यवाही का आश्वासन दिया और घर भेज दिया। हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान अफरातफरी मच गई थी। राजस्व निरीक्षक रामशरन सिंह ने गाली गलौज के आरोप को असत्य एवं निराधार बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।