Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Major accident averted in Dharampur NH construction company hydra machine fell down a steep slope driver narrowly escaped
{"_id":"6a6dbf238e959896ae0119c4","slug":"video-major-accident-averted-in-dharampur-nh-construction-company-hydra-machine-fell-down-a-steep-slope-driver-narrowly-escaped-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में बड़ा हादसा टला: एनएच निर्माण कंपनी की हाइड्रा मशीन गहरी ढलान में गिरी, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में बड़ा हादसा टला: एनएच निर्माण कंपनी की हाइड्रा मशीन गहरी ढलान में गिरी, चालक बाल-बाल बचा
धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लौंगणी के अंतर्गत लौंगणी क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माण कार्य में लगी एक हाइड्रा मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी ढलान में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि मशीन चालक पूरी तरह सुरक्षित बच निकला। प्रत्यक्षदर्शियों रूप लाल, संजय कुमार, नेकराम, बलवंत सिंह के अनुसार, हाइड्रा मशीन जैसे ही कार्य के लिए जा रही थी इसी दौरान अचानक मशीन का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते वह सड़क से नीचे लुढ़कते हुए ढलान में जा गिरी। हादसे के समय मशीन चला रहा चालक अपनी सूझबूझ और किस्मत के चलते समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा, जिससे उसकी जान बच गई। चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं और किसी भी प्रकार की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। एनएच निर्माण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा मशीन को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दुर्घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि मशीन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। निर्माण कंपनी की ओर से भी हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारी मशीनरी के संचालन से पहले स्थल की मजबूती और सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके। फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। इस बारे जब पुलिस थाना धर्मपुर किया गया तो थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया पुलिस को इस दुर्घटना की कोई सूचना नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।