Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO: Sharadiya Navaratri: Goddess Mahagauri worshipped at the Devi pandal; dance performances and enactments captivate the audience, while chants in honor of the Mother Goddess resonate.
{"_id":"6ad50554ad401409c60a9065","slug":"video-video-sharadiya-navaratri-goddess-mahagauri-worshipped-at-the-devi-pandal-dance-performances-and-enactments-captivate-the-audience-while-chants-in-honor-of-the-mother-goddess-resonate-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: देवी पंडालों में हुई महागौरी की पूजा, नृत्य और मंचन ने मोहा मन; गूंजे मातारानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: देवी पंडालों में हुई महागौरी की पूजा, नृत्य और मंचन ने मोहा मन; गूंजे मातारानी के जयकारे
आगरा के बाह में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को बाह-जैतपुर क्षेत्र के देवी पंडालों में महागौरी की पूजा एवं आरती हुई। पंडालों में देवी की महिमा का बखान करने वाली नृत्य एवं नाटिकाओं का मंचन हुआ। मंचन के दौरान पंडाल मातारानी के जयकारों से गूंज उठे। अशोक नगर बाह एवं जरार के पंडालों में देवी स्वरूपों की पूजा की गई, आरती उतारी गई। जरार, बाह, बिजौली, बासौनी, अभयपुरा, नंदगवा, जैतपुर, फरैरा, भाऊपुरा, नरहोली, पुरा कनेरा, होलीपुरा, एमनपुरा, मंगदपुर, कचौराघाट, चित्राहाट, शाहपुर गुर्जर आदि गांवों में पूजा और आरती के दौरान देवी भक्ति परवान चढ़ गई। इसके अलावा बाह के पथवारी माता मंदिर, सिद्धेश्वरी देवी मंदिर, बिहारी जी मंदिर, भदरौली के भगवती देवी मंदिर, जरार के केला देवी मंदिर, जैतपुर के नेमा देवी मंदिर, बड़ागांव के अन्नपूर्णा देवी मंदिर, नहटोली के मंशा देवी मंदिर में रविवार की सुबह दर्शन पूजन एवं शाम को भजन कीर्तन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।