फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman attacked after protesting against molestation

आगरा: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर लाठी-डंडों से बोला हमला; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Oct 2026 09:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 09:41 PM IST
सार

विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया। अपने भाई व अन्य को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Woman attacked after protesting against molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की ममता विहार कॉलोनी में सफाई कर रही महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब 6:40 बजे उनकी पत्नी और भाभी घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान मानिकचंद के बेटे नितेश ने अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर नितेश आक्रोशित हो गया और अपने भाई उमेश, हरेंद्र, रचना, मानिकचंद, सीमा, मनोज और महेश को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


महिलाओं से अभद्रता की और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह स्वयं विवेचना कर रहे हैं। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed