{"_id":"6ac8c25aad0d1b5913014b22","slug":"video-video-cyber-fraudsters-steal-rs596-lakh-after-getting-rs10-transferred-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 10 रुपये ट्रांसफर कराकर खाते से निकाले 5.96 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 10 रुपये ट्रांसफर कराकर खाते से निकाले 5.96 लाख
कमला नगर निवासी मुकेश कुमार वर्मा का खाता इंडियन बैंक हाथरस की शाखा में है। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर की शाम को उनके मोबाइल पर ग्रीन गैस कंपनी का मीटर अपडेट करने का मैसेज आया। इसमें एक मोबाइल नंबर के साथ नाम भी लिखा हुआ था। 2 घंटे बाद उसी व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को ग्रीन गैस कंपनी का ऑफिसर विनय शर्मा बताया। उसने व्हाट्स ऐप से अपडेट की प्रक्रिया कराई। बाद में एपीके फाइल डाउनलोड करा दी। बाद में 10 रुपये ऑनलाइन जमा कराए। कुछ देर बाद मोबाइल हैक हो गया। उस पर ओटीपी आने लगे। उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया। 4 सितम्बर को खाते से 596900 रुपये तीन बार में निकल गए। पीड़ित साइबर क्राइम हेल्प लाइन पर शिकायत की। मगर रकम वापस नहीं हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।