{"_id":"6b0a5039aa7c4d699d06bde2","slug":"agra-s-lov-goyal-on-kbc-hot-seat-misses-one-lakh-question-wins-25-thousand-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी: एक लाख के इस सवाल पर चूक गए लव गोयल, 25 हजार ही जीत सके; क्या आपको पता है जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीसी: एक लाख के इस सवाल पर चूक गए लव गोयल, 25 हजार ही जीत सके; क्या आपको पता है जवाब
Sat, 28 Nov 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:23 AM IST
सार
आगरा के बोदला निवासी छात्र लव गोयल ने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचकर 25 हजार रुपये जीते। एक लाख रुपये के सवाल में कंबोडिया की आधिकारिक भाषा नहीं बता पाने के कारण उनका सफर आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
केबीसी में लव गोयल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के आवास विकास, बोदला निवासी छात्र लव गोयल ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचकर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। लव एक लाख रुपये के सवाल तक पहुंचे। लेकिन कंबोडिया की आधिकारिक भाषा से जुड़े सवाल का गलत जवाब देने के कारण उन्हें 25 हजार रुपये के पड़ाव पर लौटना पड़ा। सवाल था कि कंबोडिया की आधिकारिक भाषा क्या है।
हॉट सीट पर पहुंचने से पहले लव ने सबसे कम समय में एक सवाल का सही जवाब देकर अपनी जगह बनाई थी। उनसे पूछा गया था कि यारलुंग त्सांगपो नदी को भारत में किस नाम से जाना जाता है। लव ने सबसे कम समय में इसका सही जवाब ब्रह्मपुत्र नदी दिया था। इसके बाद उन्हें हॉट सीट पर खेलने का मौका मिला।