{"_id":"6b0a647be4938de3a80c0162","slug":"agra-missing-19-year-old-found-dead-on-railway-track-after-two-days-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटे की तलाश में भटक रहे थे माता-पिता, रेलवे लाइन पर मिली उसकी लाश; हालत देख बिलख पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटे की तलाश में भटक रहे थे माता-पिता, रेलवे लाइन पर मिली उसकी लाश; हालत देख बिलख पड़े
Sat, 28 Nov 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:49 AM IST
सार
आगरा में 19 वर्षीय तरुण 24 नवंबर को घर से दोस्त के पास जाने की कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दो दिन तक तलाश के बाद उसका शव रेलवे लाइन पर मिला, जिसके बाद पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मां से दोस्त के पास जाने की कहकर घर से निकले 19 वर्षीय तरुण की तलाश में परिजन दो दिन तक भटकते रहे। उसका शव कैंट स्टेशन की रेलवे लाइन पर पाया गया। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
थाना मलपुरा क्षेत्र के कर्मवीर कॉलोनी निवासी रूप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तरुण मजदूरी करता था। 24 नवंबर की शाम 4 बजे अपनी मां सत्यवती से अपने मित्र के पास जाने की बोलकर कहकर घर से निकला था। शाम साढ़े पांच बजे उसकी एक मित्र से मोबाइल पर आखिरी बार बातचीत हुई। इसके करीब 15 मिनट बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया।
आसपास के क्षेत्र में तलाश की। पता नहीं चलने पर मलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को तरुण के मोबाइल की अंतिम लोकेशन बमरौली अहीर में रेल लाइन के पास मिली। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह वहां पहुंचे। वहां रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि 24 नवंबर की रात रेल लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था। तब उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान तरुण के रूप में की। परिजन ने तरुण के दोस्तों पर हत्या की आशंका जताकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की हैं। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि गुमशुदगी मलपुरा थाने में पहले से दर्ज थी। आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।