{"_id":"6aa2bd04b091c800e805e49c","slug":"video-vegetable-vendor-traveling-in-auto-dies-after-loader-collision-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोडर की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोडर की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत
आगरा के बाह में लोडर की टक्कर से बुधवार सुबह ऑटो सवार चित्राहाट के कचौराघाट गांव के शेषवीर उर्फ गोलू (32) की मौत हो गई। कचौरा घाट के शेषवीर उर्फ गोलू पुत्र रामलाल बुधवार सुबह ऑटो से सब्जी खरीदने के लिए इटावा जा रहा था। लोहन्ना चौराहे के पास तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त हुए ऑटो में शेषवीर उर्फ गोलू फंस गया। चीख पुकार पर जुटे आस पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। मौके पर ही शेषवीर उर्फ गाेलू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी किरन, दो बेटी तान्या, मिस्टी एवं एक बेटा अभी को छोड़ा है। परिवार में शेषवीर उर्फ गोलू के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है। युवक की माैत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।