{"_id":"6aa26cb3ab9d38c3a308571b","slug":"video-lkhanauu-ka-bkata-kashhatara-ma-gamata-natha-ka-jalsatara-bugdhha-fasal-dab-kasana-parashana-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, फसलें डूबीं; किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, फसलें डूबीं; किसान परेशान
लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के बढ़ते पानी ने दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सुल्तानपुर, बहादुरपुर, अकरिया कला, लाशा, अकड़रिया कला, समेत कई गांवों में पानी खेतों तक पहुंच गया है। धान, उरद की और सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गोमती का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले एक-दो दिनों में बाढ़ का पानी गांवों और घरों तक पहुंच सकता है। कई गांवों के संपर्क मार्ग भी पानी में डूबने से लोगों के आवागमन पर असर पड़ा है। ग्रामीणों को अपने परिवार और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।