{"_id":"69188b8afd8b16eef7053da1","slug":"video-uncontrolled-bus-plunges-into-ditch-due-to-steering-failure-bike-rider-injured-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित बस खाई में घुसी, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित बस खाई में घुसी, बाइक सवार घायल
आगरा-ग्वालियर हाइवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे खारी नदी से आगे आगरा की तरफ से सैंया की ओर जा रही प्राइवेट बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया। वहीं, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसी। गनीमत रसही कि बस में ज्यादा सवारियां नही थीं। वहीं, बस की चपेट में आने से बाइक सवार रिंकू निवासी नगला बिरजा थाना कागारौल गंभीर रूप से घायल हो गया। रिंकू अपनी दुकान के लिए परचून का सामान लेकर मुबारिकपुर से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने घायल को सीएचसी सैंया भेजा, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।