{"_id":"6a90810766b2fa253d0960cb","slug":"video-two-accused-arrested-for-making-amulets-by-using-an-owl-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उल्लू दिखाकर ताबीज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उल्लू दिखाकर ताबीज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आगरा के शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर सती मंदिर के पास बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम ने बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लकड़ी के पिंजरे में एक उल्लू, उल्लू के दो पंजे, सेही का एक कांटा समेत अन्य सामान बरामद हुआ। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:55 बजे सूचना मिली थी कि फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर सती मंदिर के पास नहर किनारे सड़क पर बाइक सवार दो लोगों के पास लकड़ी के पिंजरे में उल्लू है। वन रक्षक सोहन को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। टीम को देखकर दोनों बाइक सवार भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम सदुआ पुत्र रसीद खान और शोला पुत्र कम्मू निवासी कौरई, थाना किरावली, आगरा बताए। तलाशी में लकड़ी के पिंजरे में उल्लू, उल्लू के दो पंजे, सेही का एक कांटा, बाइक समेत ताबीज बनाने का अन्य सामान मिला। दोनों ने बताया कि वे रिश्तेदार हैं। आरोपियों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले उन्होंने किसी व्यक्ति से उल्लू का बच्चा लिया था और उसे पाल रहे थे। वे गांव-गांव जाकर उल्लू दिखाकर ताबीज बनाते थे। बरामद उल्लू के पंजों के बारे में उन्होंने बताया कि फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर एक उल्लू वाहन की टक्कर से मर गया था, जिसके पंजे उन्होंने रख लिए थे। विवेचना अधिकारी एसडीओ वन विभाग शिकोहाबाद आरके सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद उल्लू को कानपुर चिड़ियाघर भेजने के लिए अनुमति मांगी जा रही है। दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।