फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Viral Video Cabinet Minister Baby Rani Maurya expressed displeasure with Etah District Magistrate Arvind Sing

डीएम ने नहीं उठाया मंत्री का फोन: जिलाधिकारी पर भड़कीं बेबी रानी मौर्य, बोलीं- ऐसा नहीं चलेगा; देखें VIDEO

Thu, 27 Aug 2026 09:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 09:19 PM IST
सार

वीडियो में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी माैर्य जिलाधिकारी से कह रहीं है कि ये गलत बात है। यह नहीं चलेगा। आपको फोन उठाना चाहिए। मैं व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए फोन कर रही थी। जानना चाहती थी कि कार्यक्रम क्या है? हम आपसे पूछना चाह रहे थे कि व्यवस्थाएं क्या हैं? आप हमसे बात ही नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Viral Video Cabinet Minister Baby Rani Maurya expressed displeasure with Etah District Magistrate Arvind Sing
जिलाधिकारी अरविंद सिंह से नाराजगी जाहिर करतीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी माैर्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने डीएम अरविंद सिंह पर फोन नही उठाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। एटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने कलेक्ट्रेट पहुंचीं मंत्री का डीएम पर नाराजगी जताते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री कह रही हैं कि बार-बार फोन करने पर भी डीएम ने उनका फोन नहीं उठाया। नाराजगी के बीच असहज माहौल में मंत्री को सलामी दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

वयोवृद्ध महिलाओं को बस में मुफ्त सफर के लिए लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम में बेबी रानी मौर्य बुधवार को एटा पहुंची थीं। कलेक्ट्रेट में सजीव प्रसारण कार्यक्रम रखा गया था। मंत्री के प्रोटोकॉल में पहुंचे डीएम पर वह नाराज होती नजर आ रही हैं। इससे संबंधित वायरल वीडियो में वह कह रहीं हैं कि ये गलत बात है। यह नहीं चलेगा। आपको फोन उठाना चाहिए। मैं व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए फोन कर रही थी। जानना चाहती थी कि कार्यक्रम क्या है? हम आपसे पूछना चाह रहे थे कि व्यवस्थाएं क्या हैं? आप हमसे बात ही नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने डीएम से पूछा कि आप प्रोटोकॉल में हमसे बड़े हैं, इसलिए बात नहीं करेंगे। इस संबंध में डीएम ने कुछ कहने से इंकार किया है।

डीएम को मैंने फोन किया था। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस बारे में पूछने पर डीएम ने बताया कि उनके आवास की छत गिर गई थी। इस लिए फोन रिसीव नहीं कर पाए थे। और कोई बात नहीं थी। डीएम से बातचीत का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया है। -बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed