{"_id":"6abb814081f8760561079b91","slug":"video-train-derailment-plot-foiled-wooden-piece-found-placed-on-railway-track-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रख ट्रेन पलटाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रख ट्रेन पलटाने की साजिश
आगरा फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रखकर ट्रेन संचालन को बाधित करने और दुर्घटनाग्रस्त करने की गंभीर साजिश रची गई। हालांकि समय रहते लोको पायलट की सतर्कता से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। जीआरपी ने रविवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो मामला खुला।
बीते बुधवार की रात करीब 9:33 बजे अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी रावली पुल के पास (किलोमीटर संख्या 83/4-ए) गुजर रही थी। लोको पायलट राजेंद्र सिंह और सहायक लोको पायलट रिभुवन सिंह ने ट्रैक पर लकड़ी पड़ी देखी। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और ट्रैक से लकड़ी हटाकर रवाना हुए। यदि जरा सी भी चूक होती तो ट्रेन बेपटरी होकर पलट सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ आगरा फोर्ट के निरीक्षक प्रियवृत दहिया की तहरीर पर रविवार को जीआरपी आगरा फोर्ट में रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत मामला दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।