फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest at CEC Gyanesh Kumar’s Ancestral Home: Six Accused Sent to Jail Till October 3

ब्रेकिंग: सीईसी ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन के 6 आरोपी जेल भेजे, 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत

Tue, 29 Sep 2026 03:59 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 03:59 PM IST
सार

आगरा के विजयनगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी छह आरोपियों को 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की पुलिस जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Protest at CEC Gyanesh Kumar’s Ancestral Home: Six Accused Sent to Jail Till October 3
कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के विजयनगर कॉलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर प्रदर्शन के मामले में पकड़े गए 6 आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि अनिल यादव प्रदेश महासचिव (संगठन) आजमगढ़ एवं मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस मथुरा, उनके अन्य साथियों द्वारा आगरा शहर की विजयनगर स्थित रिहायशी कॉलोनी में बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश कर मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर अराजकता फैलाने का कुत्सित प्रयास किया गया, जहां उनके वृद्ध माता-पिता निवास करते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने थाना हरीपर्वत पर अनिल यादव एवं मुकेश धनगर तथा उनके अन्य साथियों के विरुद्ध अराजकता एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के लिए अभियोग  पंजीकृत किया गया था। अनिल यादव एवं मुकेश सहित कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी 6 व्यक्तियों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed