{"_id":"6abb8dd61ce77fe0e604a4df","slug":"200-exam-fee-sparks-school-row-man-waves-gun-at-teachers-staff-snatches-weapon-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: शिक्षक को डराने के लिए छात्र के पिता ने तान दिया तमंचा, स्कूल में मची अफरा-तफरी; जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: शिक्षक को डराने के लिए छात्र के पिता ने तान दिया तमंचा, स्कूल में मची अफरा-तफरी; जानें फिर क्या हुआ
Tue, 29 Sep 2026 03:37 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:37 PM IST
सार
अलीगंज के संकट मोचन इंटर कॉलेज में 200 रुपये परीक्षा शुल्क को लेकर विवाद के बाद एक छात्र के पिता पर शिक्षकों को तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा। शिक्षकों ने पिता को घेरकर हथियार छीन लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्कूल पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
एटा के अलीगंज में नयागांव क्षेत्र के संकट मोचन इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह 200 रुपये परीक्षा शुल्क को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर कदरागंज निवासी सत्येंद्र कुमार ने तमंचा निकालकर शिक्षकों को धमकाया। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने युवक को घेरकर तमंचा छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार के अनुसार सत्येंद्र कुमार के दो बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। वह सुबह परीक्षा शुल्क जमा करने पहुंचे थे। शुल्क को लेकर उनकी बाबू बदन सिंह से कहासुनी हुई। इसी दौरान शिक्षक आनंद भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों के यूनिफॉर्म में न आने और पुस्तकें नहीं होने की बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच सत्येंद्र ने तमंचा निकालकर लहरा दिया और शिक्षकों को धमकाने लगा।
शिक्षकों ने युवक को घेरकर उसके हाथ से हथियार छीन लिया और उसे काबू में रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस अब विद्यालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शिक्षकों और अन्य लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। बरामद हथियार के संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और मौके से जुटाई जा रही जानकारी के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।