{"_id":"6aa7f2f0e6878b0f3d052039","slug":"video-traffic-halted-for-defence-minister-convoy-woman-vents-her-anger-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षा मंत्री के काफिले के लिए रोका ट्रैफिक, महिला का फूटा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षा मंत्री के काफिले के लिए रोका ट्रैफिक, महिला का फूटा आक्रोश
आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला निकालने के लिए आरबीएस काॅलेज के पास ट्रैफिक रोकने से क्षेत्रीय महिला भड़क गई। उन्होंने पुलिस पर एक घंटे तक ट्रैफिक रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसी समय फ्लीट भी निकलने लगी, इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। महिला ने वाहनों के आगे आकर विरोध जताना चाहा। फ्लीट में शामिल डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने रुक कर महिला को शांत कराया। बाद में ट्रैफिक खोल दिया गया। रविवार को आरबीएस काॅलेज के सभागार में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन के मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह थे। फ्लीट को खेरिया एयरपोर्ट से पृथ्वीनाथ फाटक, राम नगर की पुलिया, साकेत काॅलोनी, लोहामंडी, मदिया कटरा होते हुए आरबीएस काॅलेज पहुंचना था। दोपहर तकरीबन 1:30 बजे रक्षा मंत्री का काफिला निकालने के लिए पुलिस ने जगह-जगह ट्रैफिक रोक दिया। उनके रूट पर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा था। कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर की दूरी एक अपार्टमेंट में रहने वाली अदिति किसी काम से जा रही थीं। उमस भरी गर्मी में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें जरूरी काम से जाना है। मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। इस पर वो भड़क गईं। वह विरोध जताने लगीं। उसी समय काफिला निकलने लगा। महिला ने वाहनों के आगे आकर रोकने का प्रयास किया। महिला दरोगा और तीन सिपाहियों ने उन्हें रोका। डीसीपी ने समझाकर शांत कराया। महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिला पुलिसकर्मी महिला को रोकते हुए दिख रहीं हैं। डीसीपी ट्रैफिक भी आ जाते हैं। वो उनसे कहते हैं कि 10 मिनट ही हुए हैं। महिला कहती हैं कि उन्हें एक घंटा हो गया। बाद में कहती हैं कि ये वीआईपी बनते हैं हमारे वोट से और हमें ही इनकन्वीनियंस (असुविधा) करते हैं। उनके मूवमेंट के लिए क्या हम एक-एक घंटे अपने घरों में बंद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।