फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pregnant wife dies after police detain her husband uproar at police station

यूपी: पुलिस ने चोरी के शक में उठाया पति, गर्भवती पत्नी की बिगड़ी तबीयत, बेटे को जन्म देने के बाद माैत; हंगामा

Mon, 14 Sep 2026 03:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

पुलिस पति को अपने साथ ले गई। इसकी जानकारी होते ही गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि जैसे ही महिला की मौत हुई। सूचना मिलने पर शिकोहाबाद पुलिस ने पति को तुरंत छोड़ दिया।

विज्ञापन
Pregnant wife dies after police detain her husband uproar at police station
लोगों ने किया थाने में हंगामा। - फोटो : ANI

विस्तार

शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के मामले की जांच के नाम पर ग्रामीण को हिरासत में लेना महंगा पड़ गया। ग्रामीण युवक की पत्नी की अगले दिन ही प्रसव के दौरान बेटे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में थाना शिकोहाबाद पहुंचकर थाने का घेराव किया। साथ ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लभुआ में कुछ दिनों पहले एक चोरी की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार रात शिकोहाबाद पुलिस के दरोगा धर्मपाल गांव में पहुंच गए। जिन्होंने चोरी के मामले में गौरव को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव की पत्नी अंजलि गर्भवती थी। परिजन के काफी कहने के बावजूद गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई। इसके चलते उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्रसूता में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण उसे फिरोजाबाद भेज दिया। यहां उसने बेटे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। आरोप है कि जैसे ही महिला की मौत हुई। सूचना मिलने पर शिकोहाबाद पुलिस ने गौरव को तुरंत छोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण काफी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाना शिकोहाबाद आ पहुंचे। 

यहां ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाएं रो-रोकर बेसुध हो रही थीं। मामला बिगड़ता देख एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, सीओ यातायात अम्बरीश कुमार, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज राणा, थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन शर्मा, इंस्पेक्टर सिरसागंज अनिल कुमार समेत तीनों थानों का पुलिस फोर्स मौके पर आ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed