Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana UCC 2026 Draft Ready: Uniform Rules Proposed for Marriage, Divorce and Live-in Relationships

हरियाणा में यूसीसी का खाका तैयार: शादी और तलाक से लिव-इन तक नियम प्रस्तावित; ये होंगे वैवाहिक नियम और शर्तें

Wed, 25 Nov 2026 10:45 AM IST
Sharukh Khan कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 25 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी)-2026 का खाका तैयार हो गया है। हरियाणा राज्य लॉ कमीशन ने यूसीसी लागू करने का मसौदा विधेयक तैयार किया है। इसमें विवाह, तलाक, भरण-पोषण, बच्चों की अभिरक्षा, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों के लिए सभी धर्मों के नागरिकों पर समान कानूनी व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन
Haryana UCC 2026 Draft Ready: Uniform Rules Proposed for Marriage, Divorce and Live-in Relationships
Haryana UCC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा राज्य विधि आयोग की ओर से तैयार मसौदा विधेयक में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, बच्चों की अभिरक्षा, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों के लिए सभी धर्मों के नागरिकों पर समान कानूनी व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन


मसौदे में तर्क है कि इससे महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे, विवाह और लिव-इन संबंधों को कानूनी पहचान मिलेगी और संपत्ति में बेटियों के अधिकार सुरक्षित होंगे। इस मसौदे को अंतिम रूप देकर राज्य सरकार विधानसभा में पास करवाकर यूसीसी को कानूनी रूप से राज्य में लागू करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

मसौदे में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी धर्मों के विवाह का पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। धारा 6 के अनुसार संहिता लागू होने के बाद हरियाणा में होने वाला विवाह 60 दिन के अंदर पंजीकृत कराना होगा। हरियाणा का निवासी व्यक्ति राज्य से बाहर विवाह करता है तो उसके लिए भी पंजीकरण अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

तलाक के आधार भी एक समान होने की जानकारी नहीं मिलने को तलाक का

मसौदे में व्यभिचार, क्रूरता, लगातार दो साल तक छोड़कर चले जाने, धर्म परिवर्तन, गंभीर मानसिक बीमारी, संक्रामक यौन रोग, संन्यास लेने और सात साल तक जीवित आधार बनाया गया है। एक से अधिक विवाह करने और अदालत के भरण-पोषण आदेश का कम से कम एक साल तक पालन नहीं करने की स्थिति भी तलाक का आधार होगी।

 
विज्ञापन

पत्नी को पति द्वारा दुष्कर्म या अन्य अप्राकृतिक यौन अपराध किए जाने पर भी तलाक मांगने का अधिकार होगा। आपसी सहमति से तलाक के लिए दंपती को कम से कम एक साल अलग रहना होगा और इसके बाद तलाक के लिए दोनों की सहमति जरूरी होगी।

 

पति-पत्नी दोनों मांग सकेंगे गुजारा भत्ता

मसौदे में आर्थिक रूप से कमजोर पति या पत्नी को मुकदमा लंबित रहने के दौरान भरण-पोषण और मुकदमे का खर्च देने का प्रावधान है। तलाक के बाद अदालत स्थायी भरण-पोषण का आदेश भी दे सकेगी। पत्नी को मिलने वाला मेहर, डावर और स्त्री धन उसके भरण-पोषण के अधिकार से अलग रहेगा। बच्चों की अभिरक्षा, देखभाल, शिक्षा और खर्च पर अदालत फैसला करेगी। पांच साल से कम उम्र के बच्चे की अभिरक्षा सामान्यतः मां के पास रखने का प्रावधान है।

सजा का प्रावधान 

लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को एक माह के भीतर संयुक्त बयान देकर पंजीकरण कराना होगा। किसी साथी की उम्र 21 साल से कम होने पर उसके माता-पिता या अभिभावकों को भी सूचना दी जाएगी। एक माह से अधिक समय तक बिना बयान दिए लिव-इन में रहने पर तीन महीने तक जेल, 10 हजार रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। लिव-इन साथी के महिला को छोड़ने पर वह सक्षम अदालत में भरण-पोषण मांग सकेगी। ऐसे संबंध से जन्मे बच्चे को जोड़े की वैध संतान माना जाएगा।

 

बेटियों को संपत्ति में बराबरी का अधिकार

मसौदे में बिना वसीयत मृत्यु होने पर संपत्ति के वारिसों की प्राथमिकता तय की गई है। पहली श्रेणी में जीवनसाथी, बच्चे और माता-पिता सहित निर्धारित रिश्तेदार होंगे। बेटे और बेटियों को समान हिस्सा मिलेगा। पहले मृत हो चुके बेटे या बेटी की संतान को भी उनके हिस्से के अनुसार अधिकार मिलेगा।

 

दो राज्यों में लागू, तीन ने पारित किया यूसीसी

उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 को यूसीसी लागू हुआ था। गुजरात, असम और मध्य प्रदेश की विधानसभा में भी यूसीसी विधेयक पारित हो चुका है। गोवा में पुर्तगाली नागरिक संहिता के तहत समान नागरिक कानून व्यवस्था पहले से लागू है।

 

वैवाहिक नियम व शर्तें

मसौदे के अनुसार सभी धर्मों के लिए विवाह की समान शर्तें। एक समय में एक ही विवाह की अनुमति होगी। पुरुष की उम्र कम से कम 21 और महिला की 18 वर्ष होनी चाहिए। दोनों की वैध सहमति जरूरी होगी। निकट पारिवारिक रिश्तों में विवाह पर रोक रहेगी, जैसे कि पिता-बेटी, मां-बेटे, भाई-बहन, मामा-भांजी, चाचा या ताऊ और भतीजी के बीच विवाह। लेकिन मान्य परंपरा के तहत छूट दी जा सकेगी। 

 

संहिता लागू होने के बाद हर विवाह का 60 दिन के भीतर पंजीकरण कराना होगा। 11 अप्रैल 2008 से संहिता लागू होने की तारीख के बीच हरियाणा में हुई ऐसी शादियां, जो पहले पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी संहिता लागू होने के एक साल के भीतर दर्ज कराना होगा। इससे पहले की शादियों के पंजीकरण का भी विकल्प दिया गया है। जानबूझकर पंजीकरण नहीं कराने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना प्रस्तावित है।

तलाक के आधार भी एक समान

मसौदे में व्यभिचार, क्रूरता, लगातार दो साल तक छोड़कर चले जाने, धर्म परिवर्तन, गंभीर मानसिक बीमारी, संक्रामक यौन रोग, संन्यास लेने और सात साल तक जीवित होने की जानकारी नहीं मिलने को तलाक का आधार बनाया गया है। एक से अधिक विवाह करने और अदालत के भरण-पोषण आदेश का कम से कम एक साल तक पालन नहीं करने की स्थिति भी आधार होगी। पत्नी को अतिरिक्त रूप से पति द्वारा दुष्कर्म या अन्य अप्राकृतिक यौन अपराध किए जाने पर तलाक मांगने का अधिकार होगा।

 

तलाक या विवाह शून्य घोषित होने पर दोबारा शादी के लिए पहले किसी तीसरे व्यक्ति से शादी की शर्त भी नहीं

आपसी सहमति से तलाक के लिए कम से कम एक साल अलग रहना और दोनों की सहमति जरूरी होगी। याचिका के छह महीने बाद और 18 महीने के भीतर दूसरी संयुक्त अर्जी देने का प्रावधान है। असाधारण परिस्थितियों में अदालत एक साल अलग रहने और छह महीने की प्रतीक्षा अवधि में छूट दे सकती है। तलाक या विवाह शून्य घोषित होने का फैसला अंतिम होने के बाद दोनों दोबारा शादी कर सकेंगे। इसके लिए किसी तीसरे व्यक्ति से पहले विवाह करने की शर्त नहीं होगी।
 

मसौदे की तीन धाराएं विशेष

धारा - प्रावधान
धारा 1(2) राज्य सरकार राजपत्र में अधिसूचना जारी करके लागू होने की तारीख तय करेगी।
धारा 2 अनुसूचित जनजातियों और कुछ संरक्षित समूहों को छूट।
धारा 396 असंगत पुराने कानूनों, प्रथाओं और रीति-रिवाजों को प्रभावहीन करने और हरियाणा अनिवार्य विवाह पंजीकरण अधिनियम, 2008 को समाप्त करने का प्रावधान।

विवाह की शर्तें सभी के लिए समान होंगी

  • मसौदे की धारा 4 के अनुसार
  • पुरुष की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और महिला की 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • विवाह के समय किसी भी पक्ष का पहले से जीवित जीवनसाथी नहीं होना चाहिए।
  • दोनों पक्ष विवाह के लिए वैध सहमति देने में सक्षम हों।
  • प्रतिबंधित रिश्तों में विवाह नहीं हो सकेगा। हालांकि मान्य परंपरा के तहत छूट का प्रावधान है।
  • विवाह किसी अन्य लागू कानून के तहत प्रतिबंधित नहीं होना चाहिए।

ये शर्तें धर्म के आधार पर अलग-अलग नहीं होंगी।

4. तलाक की प्रक्रिया में क्या बदलाव होंगे?
अध्याय-4 में तलाक और विवाह निरस्त करने के आधार निर्धारित किए गए हैं।

धारा 31 के अनुसार तलाक के प्रमुख आधार हैं:
1. विवाह के बाद किसी अन्य व्यक्ति से स्वेच्छा से यौन संबंध बनाना।
2. पति या पत्नी के साथ क्रूरता करना।
3. लगातार कम से कम दो साल तक छोड़कर चले जाना।
4. धर्म परिवर्तन करना।
5. ऐसी मानसिक बीमारी या विकार, जिसके कारण साथ रहना संभव न हो।
6. असाध्य संक्रामक यौन रोग।
7. संन्यास लेकर सांसारिक जीवन छोड़ देना।
8. सात साल तक जीवित होने की कोई जानकारी नहीं मिलना।
9. दूसरी शादी करना।
10. अदालत के भरण-पोषण आदेश का लगातार एक साल तक पालन नहीं करना।

पत्नी को अतिरिक्त अधिकार

धारा 31(3) के तहत पत्नी पति द्वारा दुष्कर्म या अन्य अप्राकृतिक यौन अपराध किए जाने पर तलाक मांग सकती है। संहिता लागू होने से पहले हुई एक से अधिक शादियों के मामले में भी पत्नी को अतिरिक्त आधार दिया गया है।

 

आपसी सहमति से तलाक के नियम

धारा 33 के अनुसार पति-पत्नी आपसी सहमति से तलाक ले सकेंगे।
- दोनों कम से कम एक साल से अलग रह रहे हों।
- साथ रहने की संभावना नहीं हो।
- दोनों विवाह समाप्त करने पर सहमत हों।
- याचिका दाखिल होने के छह महीने बाद और 18 महीने के भीतर दूसरी संयुक्त अर्जी देनी होगी।
- विशेष परिस्थितियों में अदालत छह महीने की अवधि और एक साल अलग रहने की शर्त में छूट दे सकती है।
 

विवाह का पंजीकरण अनिवार्य होगा

धारा 6 और 7 में पुराने और नए विवाहों के पंजीकरण की व्यवस्था है।
- यूसीसी लागू होने के बाद होने वाले विवाह का 60 दिन में पंजीकरण कराना होगा।
- 11 अप्रैल 2008 से यूसीसी लागू होने की तारीख के बीच हुए अपंजीकृत विवाह को एक साल के भीतर पंजीकृत कराना होगा।
- इससे पहले हुए विवाहों के पंजीकरण की भी व्यवस्था है।

सभी तथ्यों और कानूनों का अध्ययन करने के बाद यह मसौदा तैयार किया गया है। इसे मुख्य सचिव और गृह विभाग को भेज दिया गया है। अब इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार लेगी।-एचएस भल्ला, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधि आयोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed