Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अद्भुत: रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, ऐसी आतिशबाजी...आसमान में बनीं ओंकार और खंडा साहिब की आकृतियां

Wed, 25 Nov 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 09:21 AM IST
सार

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में लाखों श्रद्धालुओं की संगत उमड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी, शबद कीर्तन और भव्य आतिशबाजी ने उत्सव की छटा को अद्भुत बना दिया।
 

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2026: Agra's Gurudwara Guru Ka Taal Illuminated with Lights and Fireworks
रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : अमर उजाला
 कल तारण गुरु नानक आया... के भाव के साथ मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरु का ताल में लाखों श्रद्धालुओं की संगत उमड़ी वहीं शहर के गुरुद्वारा माईथान, बाबा अजीत सिंह गुरुद्वारा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद, श्री गुरुनानक देव सत्संग सभा नया बांस लोहामंडी में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया।




गुरु का ताल गुरुद्वारा में तड़के 3:30 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाकर संगत ने अरदास की और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर गुरुद्वारा परिसर गुरु की वाणी और जयकारों से गूंजता रहा। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का ताल को रंग-बिरंगी रोशनी और झालरों से सजाया गया।
झिलमिल सितारों जैसी रोशनी से सजा गुरुद्वारा दूर से ही आकर्षण का केंद्र बना रहा।
Trending Videos
Guru Nanak Jayanti 2026: Agra's Gurudwara Guru Ka Taal Illuminated with Lights and Fireworks
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु गुरुद्वारे की भव्य सजावट निहारते रहे और रोशनी के बीच तस्वीरें लेते नजर आए। सुबह गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी पालकी में दरबार साहिब पहुंची। प्रकाश के बाद नितनेम और कीर्तन हुआ। हजूरी रागी भाई हरजीत सिंह और भाई लवप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन से गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु नानक देव जी के संदेश नाम जपो, किरत करो और वंड छको का महत्व संगत को बताया।

 
Guru Nanak Jayanti 2026: Agra's Gurudwara Guru Ka Taal Illuminated with Lights and Fireworks
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
रात नौ बजे आतिशबाजी ने प्रकाश पर्व की खुशी को और बढ़ा दिया। एक ओंकार और खंडा साहिब की आकृतियों ने संगत का मन मोह लिया। दूधिया रोशनी के झरने, चकरी और रंग-बिरंगी हवाई आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। करीब डेढ़ से दो घंटे तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की वाणी पूरे मानव समाज को प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2026: Agra's Gurudwara Guru Ka Taal Illuminated with Lights and Fireworks
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर रंगूराम दरबार में सजा कीर्तन दरबार
कैलाशपुरी स्थित रंगूराम दरबार में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर कीर्तन दरबार सजाया गया। स्वामी गुरमुख दास उदासीन और दीपक उदासीन ने गुरु महिमा के भजन-कीर्तन सुनाकर संगत को भावविभोर कर दिया। पूरा दरबार सतनाम वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठा। अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। वक्ताओं ने गुरु नानक देव की सेवा, समानता और मानवता की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया। इस दाैरान श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी, भगवान आवतानी, गुरदासमल, पूरनचंद, कीर्ति उदासीन, चांदनी भोजवानी, हर्षित उदासीन आदि माैजूद रहे। संवाद

 
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2026: Agra's Gurudwara Guru Ka Taal Illuminated with Lights and Fireworks
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
दशमेश दरबार में गूंजी गुरबाणी, श्रद्धा से झुके शीश
श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर-विभव नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह अमृतवेले से ही सपरिवार पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर जीवन की खुशहाली और सर्वत्र शांति की कामना की। फूलों और आकर्षक रोशनी से सजे दरबार में सुखमनी साहिब व चौपाई साहिब के पाठ के बाद अमृतमयी कीर्तन की रसधारा बही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed