Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA: Plane traveling from New Orleans to Florida crashes sea; six people, including two children, are missing

अमेरिका: न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा जा रहा विमान समंदर में गिरा, दो बच्चों समेत छह लापता; बचाव अभियान जारी

Wed, 25 Nov 2026 10:38 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, मिसिसिपी
पीटीआई, मिसिसिपी Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 10:38 AM IST
सार

अमेरिका में मिसिसिपी के तट के पास मंगलवार को एक छोटा सेसना 210 विमान मैक्सिको की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार चार वयस्क और दो बच्चे लापता हैं। बचाव दल को लाइफ जैकेट, लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन मिला है। तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
USA: Plane traveling from New Orleans to Florida crashes sea; six people, including two children, are missing
समुद्र में लापता हुए छह विमान यात्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मिसिसिपी के तट के पास मंगलवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद, बचाव दल छह लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 
विज्ञापन


बचाव दल ने क्या बताया? 
'सेसना 210' नाम का यह विमान मैक्सिको की खाड़ी में, मिसिसिपी के पास्कागौला और हॉर्न आइलैंड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हॉर्न आइलैंड 'गल्फ आइलैंड्स नेशनल सीशोर' का हिस्सा है। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता जुआन रॉस ने बताया कि बचाव दल को पानी में तैरती हुई तीन लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन मिला है, लेकिन विमान में सवार चार वयस्क और 8 व 10 साल के दो बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


कहां जा रहा था विमान? 
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटअवेयर'  के अनुसार, यह सेसना विमान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स जा रहा था। इस दुर्घटना की जांच करने वाले 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' और 'नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड' ने मंगलवार को बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में, दक्षिण फ्लोरिडा में एक 'लियरजेट 60' बिजनेस जेट सीधे जमीन से टकरा गया था, जिसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस भयानक हादसे को कारों में बैठे लोगों ने अपने वीडियो में कैद कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed