{"_id":"6a9562832caad76a5a04dd9f","slug":"video-special-train-to-nanded-to-start-will-halt-at-agra-cantt-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नांदेड के लिए शुरू होगी स्पेशल ट्रेन, आगरा कैंट पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नांदेड के लिए शुरू होगी स्पेशल ट्रेन, आगरा कैंट पर होगा ठहराव
रेलवे ने अमृतसर और हजूर साहिब नांदेड़ के बीच एक फेरे के लिए 31 अगस्त को आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कैंट पर ठहराव होने से शहर के यात्रियों को ग्वालियर, झांसी, भोपाल, इटारसी, नासिक और हजूर साहिब नांदेड़ समेत कई प्रमुख शहरों तक सीधे यात्रा की सुविधा मिलेगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04642 अमृतसर–हजूर साहिब नांदेड़ आरक्षित स्पेशल ट्रेन आज सोमवार को कैंट पर सुबह 7:13 बजे पहुंचेगी और यहां से नांदेड़ के लिए आगे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04641 हजूर साहिब नांदेड़–अमृतसर आरक्षित स्पेशल ट्रेन 6 सितंबर को कैंट पर रात 10:08 बजे पहुंचेगी। इससे आगरा के यात्री मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और अमृतसर तक जा सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।