{"_id":"6ac6018a547219e4c60e2007","slug":"video-sp-workers-protest-akhilesh-yadavs-detention-stage-march-in-fatehpur-sikri-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
फतेहपुर सीकरी। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कस्बे में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचे और सांकेतिक गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राशिद हसन चिश्ती और विधानसभा अध्यक्ष रईस पाल चाहर ने कहा कि अखिलेश यादव और विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
इस दौरान सुरेंद्र चौधरी, राशिद हसन चिश्ती, रईस पाल चाहर, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप मुखिया, विनोद सिकरवार, भीम सिंह, आरिफ अल्वी, शाकिर अब्बास, राजवीर सिंह, जीशान खान, राकेश बघेल, सुनील प्रजापति, राहुल चाहर और विवेक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।