{"_id":"6a9131f9d673ab352303bd1f","slug":"video-rain-and-low-temperature-trigger-joint-and-muscle-pain-agra-up-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जोड़, कमर और मांसपेशियों में इसलिए हो रहा है दर्द, इन बातों को करें फॉलो; रहेगा काफी फायेदमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जोड़, कमर और मांसपेशियों में इसलिए हो रहा है दर्द, इन बातों को करें फॉलो; रहेगा काफी फायेदमंद
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें जोड़, मांसपेशियों और पुरानी चोट के मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सक इसे बारिश की वजह से नमी और पारा कम होना बता रहे हैं। दवाएं देने के साथ मरीजों की फिजियोथेरेपी की सलाह भी दी जा रही है।
हड्डी रोग विभाग के डॉ. रजत कपूर ने बताया कि ओपीडी में रोजाना औसतन 350 मरीज आ रहे हैं। पारा कम होने से मांसपेशियों में खिंचाव, जकड़न से दर्द की परेशानी बढ़ गई है। ओपीडी में पुराने मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसमें गठिया, गिरने या फिर दुर्घटना से लगी पुरानी चोट के मरीज अधिक हैं। फिजियोथेरेपी विभाग के डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि लगातार बारिश होने से कंधे, कूल्हे, जोड़, कमर दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। इनकी फिजियोथेरेपी कराने के साथ घर पर भी इनको दोहराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गठिया के दर्द वाले मरीजों में 50 से अधिक की उम्र के हैं। युवा चोट के दर्द की वजह से फिजियोथेरेपी कराने आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।