फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crowd of sisters thronged Firozabad District Jail to tie Rakhis

सलाखें नहीं रोक पाईं राखी का प्यार: जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते ही छलके आंसू

Fri, 28 Aug 2026 05:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल में शुक्रवार को बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दाैरान सलाखों के पीछे सजा काट रहे भाइयों की कलाई पर राखी बांधते ही बहनों के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
Crowd of sisters thronged Firozabad District Jail to tie Rakhis
जिला जेल में भाइयों को राखी बांधती बहनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला कारागार फिरोजाबाद में बेहद भावुक और संवेदनशील दृश्य रहा। सलाखें भी भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के आड़े न आ सकीं। प्रातः काल से ही जेल परिसर में रक्षाबंधन मनाने के लिए बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा।  मुलाकात का सिलसिला सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया था। इस दौरान कुल 1,864 बहनों ने कारागार में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन


बहनों के साथ आए 785 मासूम बच्चे भी अपने पिता और मामा से मिलकर चहक उठे। कई मौकों पर भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं।  बहनों और उनके साथ आए बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे। जेल परिसर के बाहर अनुशासित व्यवस्था के लिए बैरिकेटिंग की गई थी।
विज्ञापन


आगंतुकों की सहायता के लिए अंदर और बाहर हेल्प डेस्क बनाए गए थे। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम फिरोजाबाद के समन्वय से शुद्ध पेयजल, आरओ वाटर तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई थी। मुलाकात स्थल पर बैठने के लिए दरियों का प्रबंध किया गया था। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed