{"_id":"6abfbe4fe01a365aee0128c5","slug":"video-program-was-held-at-baikunthi-devi-girls-college-on-occasion-of-gandhi-shastri-jayanti-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गांधी-शास्त्री जयंती पर बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने दी मधुर प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गांधी-शास्त्री जयंती पर बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने दी मधुर प्रस्तुतियां
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह एवं आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. पूनम रानी गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्राओं को उनके सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, त्याग एवं राष्ट्रसेवा जैसे जीवन-मूल्यों से परिचित कराया गया। संगीत विभाग की डॉ. कृष्णा बाला सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ एवं ‘रघुपति राघव राजाराम’ की मधुर प्रस्तुतियां दीं। संगीत विभाग की छात्राओं निहारिका सत्संगी एवं लता ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन एवं योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच संचालन डॉ. कृष्णा बाला सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गुंजन ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।