फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honda City car overturned on a highway after encountering cattle killing brother of sports official

हाईवे पर पलटी होंडा सिटी कार: अचानक गोवंश सामने आने से हुआ हादसा, युवक की माैत; महिला घायल

Sat, 03 Oct 2026 12:03 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 12:03 AM IST
सार

मैनपुरी में शुक्रवार रात हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक सामने गोवंश आने से तेज रफ्तार होंडा सिटी कार पलट गई। हादसे में कार चालक की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Honda City car overturned on a highway after encountering cattle killing brother of sports official
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अचानक गोवंश सामने आने के बाद होंडा सिटी कार मार्ग पर पलट गई। हादसे में क्रीड़ा अधिकारी के 23 वर्षीय रिश्तेदार युवक की मौत हो गई। कार में सवार महिला की एयरबैग खुलने की वजह से जान बच गईं। कुरावली पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रार करीब 11 बजे की है। कुरावली क्षेत्र में एनएच 34 पर चंडीगढ़ की ओर से आ रही होंडा सिटी  कार अचानक गोवंश सामने आने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 23 वर्षीय पार्थ सिंह निवासी चंडीगढ़, जो कार चला रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिस वजह से पार्थ की मां सरोज देवी को मामूली चोट लगी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्थ को सीएचसी कुरावली में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पार्थ ने दम तोड़ दिया। बता दें कि पार्थ की मां की बहन साधना सिंह क्रीड़ा अधिकारी मैनपुरी के पद पर तैनात हैं।  पुलिस ने पार्थ का शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed